हिंदी
देवगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ और फिरौती के मामलों में शामिल रहने वाली एक महिला माओवादियों ने आज यहां पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
देवगढ़ के पुलिस अधिकारी एसपी साराह शर्मा ने बताया, क्योंझर जिला के तेलकोई इलाके की निवासी कुनी उर्फ सावित्री मुर्मू 2008 से प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी हुयी थी और माओवादियों की गतिविधियों से तंग आकर उसने हथियार डालने का निर्णय लिया।
पुलिस ने बताया कि 2010 में क्योंझार जिले के दैतारी इलाके में एक पुलिस अधिकारी को अगवा करने के मामले में संलिप्त थी।
उन्होंने बताया कि वह 2011 में जाजपुर जिले के कलीआपानी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुयी मुठभेड़ मामले में भी शामिल थी। (एजेंसी)
Published : 27 June 2017, 6:35 PM IST
No related posts found.