हिंदी
नोएडा: यूपी के नोएडा की जेपी कॉस्मोस सोसायटी में घरेलू सहायिका (मेड) की 12वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेड के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इसको लेकर उन्होंने सोसायटी के बाहर प्रदर्शन किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह घटना बीते शनिवार की है। मृतक मेड का नाम स्वाती था।
वहीं मृतका के परिजन इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका आरोप है कि स्वाती को सोसायटी के फ्लैट से गिराकर मारा गया है।
इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजन इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका आरोप है कि स्वाती को सोसायटी के फ्लैट से गिराकर मारा गया है।
सोमवार को मृतका के परिवारजन और अन्य घरेलू सहायिकाएं बड़ी संख्या में सोसायटी के बाहर जमा हो गईं और उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मामले को शांत किया और भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस का बयान
नोएडा पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम स्वाती था वह यूपी के बदायूं की रहने वाली थीं। फिलहाल वह वाजिदपुर गांव में रह रही थी। सोसायटी के टॉवर की बालकनी से गिरकर उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 20 October 2024, 4:49 PM IST
Topics : DynamiteNews ManojTibrewal ManojTibrewalAakash TrendingNews घरेलू सहायिका जेपी सोसायटी नोएडा मौत