नोएडा: जीप पर हथियार लहराते हुए स्टंट करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले की फेस-2 थाना पुलिस ने थार जीप पर सवार होकर स्टंट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Updated : 29 April 2023, 10:08 PM IST
google-preferred

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले की फेस-2 थाना पुलिस ने थार जीप पर सवार होकर स्टंट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फेस-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआथा। उन्होंने बताया कि सोनू झा नामक एक व्यक्ति ने ट्विटर पर थार जीप पर सवार होकर हथियार लहराते हुए स्टंट करने वाले लोगों की वीडियो शेयर किया था।

उन्होंने बताया कि थार जीप के चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत पुलिस ने शनिवार को रणपाल सिंह उर्फ रोहित ठाकुर, अंशुल, सोनू पाल और नितिन को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दिखावटी/डमी शस्त्र भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक पाने की नियत से आरोपियों ने इस तरह का स्टंट किया था।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Published : 
  • 29 April 2023, 10:08 PM IST

Related News

No related posts found.