हिंदी
नोएडा: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक का शव बरामद हुआ, उसके गर्दन और पैर पर चोट के निशान हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त (प्रथम ज़ोन) रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात सेक्टर-105 के पास एक युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ। उसके हाथ पर एक ‘टैटू’ बना है, जिस पर रोहित लिखा है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।
सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Published : 18 July 2022, 12:17 PM IST
No related posts found.