हिंदी
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा है कि मुंबई के लोगों को नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन कराने के लिए अगले साल 24 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए एक 'विशेष' ट्रेन चलाई जाएगी।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शेलार ने मंगलवार को एक समारोह में कहा कि मुंबई के लोग भगवान राम के 'दर्शन' के लिए दादर से अयोध्या तक विशेष ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।
Published : 15 November 2023, 12:56 PM IST
Topics : Ashish Solar Ayodhaya bjp Mumbai President Special Train अयोध्या आशीष शेलार भाजपा मुंबई अध्यक्ष विशेष ट्रेन