Indian Railway News: यूपी-बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, जुलाई तक चलेंगी ये 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। यूपी और बिहार जाने वाली 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब ये ट्रेनें जुलाई 2026 तक चलेंगी, जिससे आगरा, प्रयागराज, बिहार समेत कई शहरों के यात्रियों को राहत मिलेगी।