हिंदी
महराजगंज: कोठीभार थाने के बसडिला गांव में एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े एक लाख रुपए लूटे जाने के मामले में अब नया मोड़ आ रहा है। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने निरीक्षण किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एजेंट जिस जगह पर बता रहा है घटना हुआ लोगो के अनुसार वहा पर कुछ हुआ ही नहीं यही नहीं पूछ–ताछ के दौरान जितने लोग पूछ रहे है अपना बयान बदल कर सामने रख रहा है।
जिससे मामले में लगातार संदिग्धता बरकार होती जा रही है। फिलहाल पीड़ित के तरफ से कोठीभार थाने में तहरीर दे दिया गया है। इस संबंध में कोठीभार थानेदार सत्येंद्र रॉय ने डाइनामाइट न्यूज को बताया अभी तक के जांच में लूट के पुख्ता सबूत नही मिल पाया है फिलहाल पुलिस जांच में लगी हुई है।
Published : 6 February 2024, 8:06 PM IST
Topics : एजेंट कोठीभार थाने फाइनेंस कंपनी बयान महराजगंज संदिग्ध सिसवा
No related posts found.