हिंदी
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सेना में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ’ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली कई जनहित याचिकाओं को मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष स्थानांतरित कर दिया।
अदालत ने नई याचिकाएं (यदि कोई होगी) इसी उच्च न्यायालय में विचार करने का विकल्प देने का सुझाव दिया।
दिल्ली उच्च न्यायालय पहले से ही इस प्रकार की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। (वार्ता)
Published : 19 July 2022, 5:55 PM IST
Topics : अग्निपथ उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय दिल्ली नई दिल्ली याचिकाओं योजना वैधता सेना स्थानांतरित
No related posts found.