हिंदी
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में आरोपी लालू यादव लंबे समय से किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों ही उनको दिल्ली एम्स से छुट्टी मिली थी। लालू प्रसाद यादव अब इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। सीबीआई की विशेष अदालत ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है।
रांची स्थित सीबीआई कोर्ट में दाखिल अपने आवेदन में लालू यादव ने कहा था कि सिंगापुर के चिकित्सक ने उन्हें 24 सितंबर को बीमारी पर परामर्श लेने का समय दिया गया है। इसलिए उनका पासपोर्ट रिलीज किया जाए।
सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव के आवेदन पर 16 सितंबर को सुनवाई करने का फैसला लिया था। आज सुनवाई के बाद उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया गया।
अगर सब ठीक रहा तो 20 सितंबर या उसके बाद की किसी तारीख को लालू प्रसाद सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां वे अपनी किडनी संबंधी समस्या का इलाज करा सकेंगे।
Published : 16 September 2022, 3:29 PM IST
No related posts found.