हिंदी
नयी दिल्ली: भारत के युवा स्टार पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत ने भारत और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो टेस्टों की सीरीज़ के बाद सोमवार को जारी आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगायी है जबकि करियर में पहली बार 10 विकेट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करने वाले तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव को भी गेंदबाज़ी रैंकिंग में फायदा मिला है।
यह भी पढ़ें: तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बनाया रिकार्ड

यह भी पढ़ें: यूथ ओलंपिक में भारत का जलवा बरकरार.. पहलवानी में मिला एक और पदक
विंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में मैन ऑफ द सीरीज़ बने युवा बल्लेबाज़ और अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड में हुये आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारत को जीत दिलाने वाले पृथ्वी का वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2-0 की सीरीज़ जीत में अहम योगदान रहा था। वह हैदराबाद टेस्ट से पहले 73वीं रैंकिंग पर थे लेकिन दूसरे मैच में 70 और नाबाद 33 रन की पारियों से उन्हें 13 स्थान का सुधार मिला और वह अब बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 60वें नंबर पर पहुंच गये हैं।
Published : 15 October 2018, 5:17 PM IST
Topics : आईसीसी टेस्ट नयी दिल्ली पृथ्वी शॉ रिषभ पंत वेस्टइंडीज
No related posts found.