हिंदी
हैदराबाद: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को मेहमान टीम की दूसरी पारी के आखिरी विकेट के साथ एक मैच में पहली बार 10 विकेट की खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली तथा घरेलू मैदान पर ऐसा करने वाले भारत के तीसरे तेज़ गेंदबाज़ भी बन गये।
यह भी पढ़ें: यूथ ओलंपिक में भारत का जलवा बरकरार.. पहलवानी में मिला एक और पदक

यह भी पढ़ें: भारत को इस खेल में 8 साल बाद मिला पदक, जानें.. किसने दिलाया
30 वर्षीय उमेश ने करियर के 40वें मैच में यह कारनाम किया। उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे टेस्ट में वेस्टइंडीज़ के 10 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने पहली पारी में 88 रन पर छह विकेट लिये जबकि तीसरे दिन विंडीज़ की दूसरी पारी में 45 रन पर चार विकेट निकाले।
Published : 14 October 2018, 6:32 PM IST
Topics : उमेश यादव गेंदबाज टेस्ट रिकार्डबुक हैदराबाद
No related posts found.