हिंदी
नई दिल्ली: पचियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व बसपा सांसद के बेटे आशीष पांडे को पांच सितारा होटल में बंदूक लहराने के मामले में जमानत दे दी। मेट्रोपोलिटियन मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह ने पांडे को 50, 000 रुपए का निजी मुचलका और इतनी ही राशि के जमानती पेश करने पर जमानत दी। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पांडे के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
यह भी पढ़ें: होटल में हथियार.. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये, क्या बोला आशीष पांडे

पांडे ने एक पांच सितारा होटल के फोयर में कथित तौर पर अतिथियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना 14 अक्टूबर को हुई और इसकी वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपी तलाश शुरू की जो घटना के बाद से ही फरार था।
Published : 2 November 2018, 4:54 PM IST
No related posts found.