Covid-19 in India: देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच जानिये कितने नये मरीज आये सामने, पढ़िये ताजा अपडेट

देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 206.56 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 August 2022, 11:53 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 206.56 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 6 करोड़ 56 लाख 54 हजार 741 टीके दिये जा चुके हैं।मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 16 हजार 167 नये मरीज सामने आयें हैं।

यह भी पढ़ें: कोविड टीकाकरण में 193.83 करोड़ टीके लगे

इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 35 हजार 510 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.31 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 6.14 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 15 हजार 549 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: जानिये देश में कहा तक पहुंचा राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान, कितने लोगों को लगा कोविड टीका

अभी तक कुल 4 करोड़ 34 लाख 99 हजार 659 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 63 हज़ार 419 कोविड परीक्षण किए गये हैं तथा अब तक कुल 87 करोड़ 81 लाख 88 हजार 162 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 8 August 2022, 11:53 AM IST

Related News

No related posts found.