COVID-19: कोविड टीकाकरण में 193.83 करोड़ टीके लगे

देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 193.83 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 June 2022, 11:20 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 193.83 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 193 करोड़ 83 लाख 72 हजार 365 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 4041 नये मरीज सामने आयें हैं। 

इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 21 हजार 177 हो गयी है।यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.95 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2363 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। 

अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 25 हजार 379 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 25 हजार 379 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 85 करोड़ 17 लाख 63 हजार 974 कोविड परीक्षण किए हैं। (वार्ता) 

Published : 
  • 3 June 2022, 11:20 AM IST

Advertisement
Advertisement