हिंदी
नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से राज्य में हुई अपराध की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में एक बार फिर ‘‘जंगलराज’’ लौट आया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में JDU-BJP में ब्रेकअप! कांग्रेस नेता का दावा- महागठबंधन के CM होंगे नीतीश कुमार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 अगस्त से लेकर 12 अगस्त के बीच बिहार में पत्रकारों सहित कई लोगों की हत्या हुई है और एक पुजारी को गला रेत कर मारा गया है।
इस दौरान उन्होंने राज्य में हुई बलात्कार की कुछ घटनाओं के साथ ही छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का भी जिक्र किया।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाईटेड) ने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया है। नयी सरकार में 10 अगस्त को नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की और राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
पात्रा ने कहा, ‘‘राज्य में तेजी से अव्यवस्था फैल रही है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि राज्य में ‘जंगलराज’ लौट आया है। (भाषा
Published : 12 August 2022, 4:58 PM IST
No related posts found.