हिंदी
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई है। कांग्रेस ने दावा किया कि उसके पास राज्य में लगभग 60 लाख फर्जी मतदाताओं की सूची है। पार्टी नेताओं ने इसकी शिकायत को चुनाव आयोग से की है। पूरी खबर..
नई दिल्ली: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मतदाता सूची की गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को अहम सबूत देने का दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि मध्य प्रदेश 60 लाख फर्जी वोटर बनाये गये है। इस शिकायत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने चुनाव आयोग को अपनी शिकायत सौंपी है।
कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि वोटिंग सूची में पंजीकृत 60 लाख नकली मतदाताओं के हमने सबूत चुनाव आयोग दिए हैं। वोटिंग सूची में लगभग 60 लाख नकली मतदाता पंजीकृत हैं। इन नामों को जानबूझकर सूची में पंजीकृत किया गया है। यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं है, बल्कि प्रशासनिक दुरुपयोग है।
कांग्रेसी के वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह गड़बड़ी भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गयी है। यह कैसे संभव है कि जनसंख्या 10 वर्षों में 24 प्रतिशत बढ़ी लेकिन मतदाताओं की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हमने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सूची की जांच की है, एक मतदाता 26 सूचियों में पंजीकृत है।
इससे पहले भी फरवरी में कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
Published : 3 June 2018, 6:04 PM IST
No related posts found.