हिंदी
नयी दिल्ली:पंजाब में अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में मीडिया में आ रही रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए सेना ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य में भर्ती रैली सुचारू ढंग से चल रही हैं और इन्हेें किसी ओर राज्य में स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'दारूल उलूम देवबंद' के पाठ्यक्रम में बदलाव, छात्रों को अब पढ़ाई जाएगी हिंदी व अंग्रेजी
सेना ने कहा है कि पंजाब में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुचारू ढंग से चल रही हैं। लुधियाना और गुरदासपुर में भर्ती रैलियों का स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालन किया गया है।
इन रैलियों में उम्मीदवारों का पंजीकरण पिछले वर्षों की तरह ही उत्साहजनक रहा है। (वार्ता)
Published : 14 September 2022, 5:59 PM IST
No related posts found.