हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): बरगदवा थाने की पुलिस रविवार को नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर पुलिस बूथ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
तभी एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने दौड़ाकर इस युवक को पकड़ा।
तलाशी के दौरान इस युवक के पास से पुलिस को छह लाख 18 हजार नेपाली रूपया नगद बरामद किया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि रूबी गुप्ता पुत्र स्व भोलानाथ 40 वर्ष निवासी बरगदवा बाजार निकट काली चौक मंदिर को नगद नेपाली रूपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Published : 5 May 2024, 4:07 PM IST
No related posts found.