हिंदी
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिक विवरण साझा किए बिना उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रतिभा पवार की हाथ से संबंधित सर्जरी की जाएगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, राकांपा नेताओं के बीच वह 'काकी' के नाम से मशहूर हैं। प्रतिभा पवार को पार्टी में अभिभावक के रूप में सम्मान दिया जाता है, लेकिन वह कभी भी राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं।
Published : 14 July 2023, 5:53 PM IST
Topics : hospitalized NCP Sharad Pawar wife अस्पताल प्रतिभा पवार भर्ती शरद पवार
No related posts found.