NCERT की पाठ्यपुस्तकों का अब सांकेतिक भाषा में होगा रूपांतरण..शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

मूक और बधिर छात्रों के लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का अब भारतीय सांकेतिक भाषा में रूपांतरण किया जायेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 7 October 2020, 3:58 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: मूक और बधिर छात्रों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तक का अब भारतीय सांकेतिक भाषा में रूपांतरण किया जायेगा।

बता दें कि एनसीईआरटी ने बधिर बच्चों को संकेत भाषा में पाठ्यपुस्तक और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भारतीय संकेत भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

इस समझौते को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एनसीईआरटी और आईएसएलआरटीसी के बीच हुए एक ऐतिहासिक समझौते से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की कक्षा I-XII तक की सभी NCERT पाठ्य पुस्तकों का सांकेतिक भाषा में परिवर्तित किया जायेगा।

इसके साथ ही शिक्षक पुस्तिका और अन्य पूरक पाठ्यपुस्तक एवं संसाधनों को भारतीय सांकेतिक भाषा में परिवर्तित किया जा सकेगा।

Published : 
  • 7 October 2020, 3:58 PM IST

Related News

No related posts found.