भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने किया 11 दिवसीय सैन्य अभ्यास, जानें इसकी खास बातें

भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने कोच्चि में 11 दिवसीय सैन्य अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान अंतरसंचालनीयता और परिचालन समन्वय को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 July 2023, 6:54 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने कोच्चि में 11 दिवसीय सैन्य अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान अंतरसंचालनीयता और परिचालन समन्वय को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भारतीय नौसेना ने कहा कि बचाव और विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) अभ्यास का सातवां संस्करण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दोनों नौसेनाएं 2005 से इस संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही हैं। अभ्यास में विशेषज्ञ गोताखोरी और ईओडी दलों के अलावा दोनों ओर से अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों की तैनाती देखी गई।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों देशों के गोताखोर दलों ने समुद्री बचाव के संबंध में अनुभव साझा किए और जमीन के साथ-साथ समुद्री क्षेत्र में भी ईओडी संचालन के विभिन्न पहलुओं में एक साथ प्रशिक्षण लिया।’’

बयान के अनुसार अभ्यास के दौरान समन्वय और सामंजस्य बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Published :  6 July 2023, 6:54 PM IST

Related News

Advertisement