हिंदी
नई दिल्ली: आज देशभर में इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल में विभिन्न तरह की आशंकाओं और चर्चाओं के बीच आयोजित की जा रही देश की इस सबसे बड़ी राष्ट्रीय परीक्षा के लिये नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा खास इंतजाम किये गये है। बड़ी सतर्कता और व्यस्थाओं के बीच देश भर के छात्र अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों का आज सुबह से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो चुका है। सभी परीक्षा केंद्रों पर कोरोना के मद्देनजर खास व्यस्थाएं की गयी है। सेंट्रर्स पर पहुंचते ही सभी छात्रों का टेंपेरचर चेक किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंशिंग और सैनेटाइज जैसी कई खास व्यस्था भी की गयी है।

देश की इस सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन करने वाली एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कोरोना के मद्देनजर इस बार कई नियमों में बड़े बदला किये हैं। उम्मीदवारों को एनटीए की इन गाइडलाइंस का पालन करना बहुत जरूरी है।
परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को जिन बातों का ख्याल रखना है, उसके लिये भी एनटीए द्वारा सभी दिशा निर्देश छात्रों द्वारा जारी किये जा चुके हैं। इसके लिये jeemain.nta.nic.in पर विस्तार से जानकारी दी गयी है।
Published : 1 September 2020, 9:08 AM IST
Topics : JEE Entrance Exam JEE Main Exam 2020 Student इंजीनियरिंग परीक्षा एनटीए कोरोना वायरस छात्र जेईई परिक्षा 2020 बंदोबस्त
No related posts found.