हिंदी
नई दिल्ली: खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, हर किसी का कोई ना कोई पसंदीदा खेल तो होता ही है। वहीं भारत में खेल को लेकर एक अलग ही लेवल वाल क्रैज देखते को मिलता है। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस का एक खास महत्व है। जिसके बारे में डाइनामाइट न्यूज़ को आपको इस रिपोर्ट के बारे में बताएगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस देश की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, हॉकी आदि खेलों में भाग लेते हैं।
भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है, इस खास दिन को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह ने साल 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपने करियर में कुल 400 से अधिक गोल किये थे।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी क्षेत्र में भारत के मेजर ध्यानचंद सिंह ने अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े थे। वह भारतीय और विश्व हॉकी की कभी ना भूलने वाली एक महान हस्ती हैं। उनके लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है जो भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए सर्वोच्च पुरस्कार के तौर पर खिलाड़ियों को दिया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित लोगों को प्रदान करते हैं।
खेल का हमारे जीवन में क्या है महत्व
खेल से हमारे शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खेल से व्यक्ति का मन खुश और शरीर स्वस्थ्य रहता है। खेल से व्यक्ति के जीवन में नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। खेल से हमारे शरीर का हर अंग, मांसपेशियां आदि सुचारु रूप से काम करते हैं।
खेल से बच्चों को फायदा
खेल से बच्चों को बहुत फायदा होता है, इससे उनके सामाजिक कौशल का विकास होता हैस जो कि बच्चो के जीवन मै बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चो में टीम वर्क की भावना बढ़ती है। इसके अलावा खेल बच्चों के मानसिक विकास और शारीरिक विकास में बहुत मदद करता हैं।
Published : 26 August 2022, 6:28 PM IST
Topics : Hockey Player Major Dhyan Chand Singh National Sports Day भारत मेजर ध्यानचंद सिंह राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी हॉकी खिलाड़ी
No related posts found.