राजस्थान का CM तय..राहुल गांधी ने सचिन नहीं अशोक गहलोत को सौंपी कमान

राजस्थान में कांग्रेस के बीच CM को दो दिन से चल रही गहमागहमी आज शुक्रवार को खत्म हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सचिन पायलट की जगह अशोक गहलोत को प्रदेश की कमान सौंप दी है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 December 2018, 4:13 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर दो दिन से चली आ रही गहमागहमी पर आज शुक्रवार को विराम लग गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधायक दल के नेताओं और अशोक गहलोत और सचिन पायलट से गहन मंथन कर अब राजस्थान की कमान अशोक गहलोत को सौंपी है।   

   

 

सीएम को लेकर चली खींचतान को शांत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर बैठक के बाद सीएम के नाम पर सहमति बनी और सचिन पायलट की जगह अशोक गहलोत पर पार्टी आलाकमान ने भरोसा जताया और उन्हें राजस्थान का सीएम घोषित किया।     

यह भी पढ़ेंः बैंक विलय के विरोध में 26 दिसंबर को कर्मचारियों की हड़ताल.. ग्राहकों को झेलनी पड़ेगी परेशानी  

 

अशोक गहलोत बने राजस्थान के नए CM

 

वहीं सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई है। साथ ही वह अब भी राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। यह तब हो रहा है जबकि सचिन पायलट के समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने के लिए अपने हाथ से चिट्ठी लिखी थी जिसमें राजस्थान की कमान सचिन को सौंपने की बात कही गई थी।     

यह भी पढ़ेंः कमलनाथ 17 दिसंबर को लेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ फोटो को ट्वीट किया और कैप्शन में उन्होंने लिखा- राजस्थान के एकजुट रंग। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर हुई इस बैठक में अशोक गहलोत की नाम पर सहमति बनी इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी वहां मौजूद थी।      

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में सचिन पायलट को CM बनाने के लिए खून से हो रहा तिलक.. पगलाये समर्थक

  

सचिन की जगह अशोक गहलोत को राजस्थान की कमान

 

यह भी पढ़ेंः यूपीः पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे..रेलवे अधिकारियों के फुले हाथ-पांव

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की जहां पहली पसंद सचिन पायलट रहे तो वहीं इस दौरान सोनिया गांधी कहीं न कहीं अशोक गहलोत के पक्ष में खड़ी नजर आई। सबकी सहमति और गहन विचार-विमर्श के बाद अब राजस्थान के सीएम की कमान अशोक गहलोत को सौंपी गई है।