कमलनाथ 17 दिसंबर को लेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का संशय गुरुवार को खत्म हो गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मध्यप्रदेश की कमान संभालेंगे। वो 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट….

Updated : 14 December 2018, 9:40 AM IST
google-preferred

भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का संशय गुरुवार को खत्म हो गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मध्यप्रदेश की कमान संभालेंगे। कमलनाथ 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। 

इस शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता पहुंचेंगे। इसका आयोजन भोपाल में किया जायेगा। कहा जा रहा है कि कमलनाथ के साथ उनके मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। मध्य प्रदेश में जहां कमलनाथ के नाम पर मुहर लग चुकी है वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर मंथन जारी है।

प्रदेश में 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार सुबह मतगणना समाप्त होने पर कांग्रेस ने 114 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

Published : 
  • 14 December 2018, 9:40 AM IST

Related News

No related posts found.