हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई क्षेत्रों में जेपी बिल्डर के प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले हजारों लोगों बड़ा झटका लगा है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की इलाहाबाद बेंच द्वारा नामी बिल्डरों में शुमार जेपी इंफ्राटेक को ने दिवालिया घोषित कर दिया है।
ऱिपोर्टों के मुताबिक कंपनी पर करीब 8,365 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसके चलते बैंकों ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में पैसों की वसूली के लिए गुहार लगाई थी।
लॉ ट्रिब्यूनल ने बैंकों की अपील को मानते हुए जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को दिवालिया घोषित कर दिया है। जेपी इंफ्राटेक को दिवालिया घोषित करने से कंपनी के दर्जनों हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराने वाले हजारों लोग बुरी तरह से फंस गए हैं।
Published : 10 August 2017, 7:48 PM IST
Topics : घर खरीदार जेपी इंफ्राटेक झटका दिवालिया बिल्डर
No related posts found.