हिंदी
कानपुर: ‘निर्मल गंगा, अविरल गंगा’ के संकल्प के साथ लखनऊ से शुरू की ‘नमामि गंगे जाग्रति यात्रा’ बुधवार को कानपुर पहुंची।

यह यात्रा लखनऊ से हरिद्वार, बिजनौर, मुजफ्फनगर, मेरठ से होते हुये आज कानपुर पहुंची। यात्रा के कानपुर पहुंचने के उपलक्ष्य पर गंगा किनारे सरसैया घाट पर भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर को घाट की सजावट भव्य तरीके से की गई। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अविरल-निर्मल गंगा के लक्ष्य को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी उद्देश्य के साथ इस यात्रा की शुरूआत की गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त को लखनऊ से इस यात्रा की शुरुआत की थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, डीजी होमगार्ड सूर्य शुक्ल, एडीजी अविनाश चन्द्र और डीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Published : 23 August 2017, 7:51 PM IST
No related posts found.