
मेरठ: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन अब और ज्यादा आक्रामक होता दिख रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर कल दोपहर से देर रात तक चले संग्राम के बाद किसान नेता राकेश टिकैट और किसानों के आंदोलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों ने आज महापंचायत बुलाई है। यहां किसान महापंचायत शूरू हो चुकी है, जिसमें सैकड़ों की तादाद में किसानों से पहुंचने के सिलसिला जारी है।
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर यहां आयोजित महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर अहम रणनीति बना सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से जिस तरह पुलिस राकेश टिकैत पर सरैंडर को लेकर दबाव बना रही है, उसकों लेकर किसान आगे के लिये कोई बड़ी रणनीति का ऐलान इस महापंचायत में कर सकते हैं।
किसान महापंचायत को गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे और आगे किस तरह आंदोलन चलाया जायेगा, इसको लेकर भी किसानों को एकजुट करेंगे। बता दें कि नरेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जबकि राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
Published : 29 January 2021, 3:41 PM IST
Topics : Kisan Mahapanchayat Kisan Mahapanchayat Muzaffarnagar किसान आंदोलन किसान महापंचायत कृषि कानून मुजफ्फरनगर