हिंदी
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। सपना का बेटा सागर कभी मुंबई में मां के पास तो कभी पढ़ाई के चक्कर में ननिहाल बरेली में रहता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक माता-पिता से दूरी और ननिहाल के लाड़ से सागर गलत संगत में पड़ गया था।
जानकारी के मुताबिक सपना सिंह मूल रूप से रसूला गांव की ही निवासी हैं। मायके के अधिकांश लोग अब बरेली में रह रहे हैं। उनकी शादी क्षेत्र के ही गांव गोमिदपुर तुमड़िया निवासी रवि गंगवार से हुई थी। सागर इसी दंपती का पुत्र था। हालांकि सपना का कुछ साल बाद ही पति से अलगाव हो गया।
सागर कभी मुंबई में मां के पास तो कभी पढ़ाई के चक्कर में ननिहाल बरेली में रहता था। यहां भी सपना खर्चे के लिए अलग से भी रुपये भेजती रहती थीं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक माता-पिता से दूरी और ननिहाल के लाड़ से सागर गलत संगत में पड़ गया था। वह क्रिकेट खेलने का शौकीन था। इसी शौक में उसकी दोस्ती अर्जुन और सनी से हुई।
Published : 11 December 2024, 1:48 PM IST
Topics : bareilly Crime in UP crime news Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash UP Police uttar pradesh बरेली सागर हत्याकांड