हिंदी
मुंबई: भारी बारिश के कारण मुंबई के हाल पिछले कुछ दिनों से बेहद खराब हो गये है। पूरा शहर पानी-पानी हैं और कई हिस्सों में जलभराव के अलावा आंधी-तूफान से पेड़ व घरों के गिरने समेत कई तरह की दुखद खबरें सामने आ रही है। लेकिन इन सब के बीच मुंबई से एक सुखद खबर भी है। यहां एक रेसक्यू ऑपरेशन के जरिये 16 मछुआरों को बचा लिया गया है।
मुंबई के मरीटाइम रेसक्यू कॉरिटिनेशन सेंटर (एमएमआरसी) द्वारा समुद्र में फंसे और जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रहे 16 मछुआरों को गुरूवार को सफलता पूर्वक बचा लिया गया है। ये मछुआरे लगातार खराब होते मौसम और समुद्र में उठते ज्वार व तूफान में बुरी तरह फंस गये थे।
इंडियन कॉस्ट गार्ड के मुताबिक जिन 16 मछुआरों को बचाया गया है, वे सभी ठाणे जिले में स्थित अरनाला लट से 70 किलोमीटर दूर बीच समुद्र में फंस गये थे। उनकी नाव बेहद खराब समुद्री स्थित में बुरी तरह फंस गयी थी।
इंडियन कॉस्ट गार्ड के मुताबिक इस दौरान समुद्र में तेज हवाएं चलने लगी थी और मछुवारों की नाव संकटों से घिर गयी थी। एमएमआरसी टीम ने इन्हीं विपरीत परिस्थितियों के बीच रेसक्यू करते हुए सभी 16 मछुआरों को बचा लिया। सकुशल वापसी पर सभी मछुआरों को भी काफी आश्चर्य हैं क्योंकि समुद्री हालात बेहद बुरे हो चुके थे और वहां बचने की कोई उम्मीद उन्हें नजर नहीं आ रही थी।
Published : 6 August 2020, 6:49 PM IST
Topics : Maritime Rescue Coordination Centre इंडियन कॉस्ट गार्ड्स एमएमआरसी तूफान बारिश मछाआरे मुंबई समुद्र समुद्री तूफान
No related posts found.