Mumbai: एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 February 2025, 11:02 AM IST

मुंबई: मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस के जवानों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस की एक टीम ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

आरोपियों की पहचान मंगेश अच्युतराव वायल, 35, अभय गजानन शिंगाने, 22 के रूप में हुई है, दोनों देउलगांव माही बुलढाणा के निवासी हैं। उन्हें बुलढाणा जिले से हिरासत में लिया गया।

Published : 
  • 21 February 2025, 11:02 AM IST