ICC World Cup: रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, विश्व कप में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में बुधवार को यहां अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 November 2023, 5:05 PM IST
google-preferred

मुंबई: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में बुधवार को यहां अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने अपनी 47 रन की पारी के दौरान चार छक्के लगाए, जिससे विश्व कप में उनके कुल छक्कों की संख्या 51 हो गई। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने हर चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे।

यही नहीं रोहित मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक 28 छक्के लगा चुके हैं और किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम पर दर्ज हो गया है। इस मामले में भी उन्होंने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2015 में खेले गए विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे।

इस बीच विराट कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13704 रन) को पीछे छोड़ा। कोहली से अधिक रन अब सचिन तेंदुलकर (18426) और कुमार संगकारा (14234) के नाम पर दर्ज हैं।

Published : 
  • 15 November 2023, 5:05 PM IST

Advertisement
Advertisement