हिंदी
मुंबई: आर्थिक नगरी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। मुंबई के उपनगर मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा बुधवार रात हुआ। मौके पर रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त कुछ बच्चों समेत कई लोग इमारत के अंदर थे। बताय जात है कि उस वक्त इस इमारत में करीब 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिसमें कई बच्चे भी थे। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की कई टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे 15 लोगों को बचाया गया। फंसे हुए लोगों के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है।
हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Published : 10 June 2021, 8:14 AM IST
No related posts found.