
मुंबई: पूरा मुंबई शहर क्रिसमस के खुमार में डूबा हुआ है। सभी चर्च, घर और तमाम दुकानें/मॉल सभी रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री और अन्य सजावटी सामान से सजे हुए हैं। इस त्योहारी माहौल में शहर के लोगों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे पारंपरिक तरीके से ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनायीं।
यह भी पढ़ें: Merry Christmas जानिए आखिर 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, क्या है खास वजह
मध्य रात्रि के क्रिसमस मास (प्रार्थना) और अन्य विशेष प्रार्थनाओं के लिए लोग माहिम के सेंट माइकल्स, बांद्रा के माउंट मेरिज बेसिलिका और दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित सेंटथॉमस कैथेड्रल सहित शहर के विभिन्न गिरजाघरों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्रिसमस कैरोल गाये और एक-दूसरे को बधाई देते हुए तोहफे दिए।
पिछले एक सप्ताह से शहर में त्योहार का माहौल है। मुंबईवालों का यह त्योहारी खुमार अब नये साल का जश्न मनाने के बाद ही उतरेगा। इस बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, राकांपा के पदाधिकारी जयंत पाटिल और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने लोगों को क्रिसमस पर शुभकामनाएं दीं। (भाषा)
Published : 25 December 2019, 2:54 PM IST
Topics : celebration Christmas India Jesus Christ Mumbai क्रिसमस मुंबई शहर सजावट