दिल खोलकर मुंबई डूबा क्रिसमस के खुमार में
पूरा मुंबई शहर क्रिसमस के खुमार में डूबा हुआ है। सभी चर्च, घर और तमाम दुकानें/मॉल सभी रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री और अन्य सजावटी सामान से सजे हुए हैं। इस त्योहारी माहौल में शहर के लोगों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे पारंपरिक तरीके से ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनायीं।