हिंदी
चमोली: उत्तराखंड में बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण के भ्रमण दल ने अपने भ्रमण कार्यक्रम में सोमवार को 40 से अधिक प्रजातियों की पक्षियों का अवलोकन गोपेश्वर मंडल घाटी में किया।
चमोली जिले की जैविक विविधताओं से भरी गोपेश्वर मंडल घाटी में यूं तो पक्षियों की 200 से अधिक प्रजाति पायी है।नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क और जय नन्दा देवी स्वरोजगार शिक्षण के संयुक्त तत्वावधान में बर्ड वाचिंग भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बर्ड वाचिंग भ्रमण दल के सदस्य और जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया जैव विविधता संरक्षण के लिए मंडल घाटी में आर्टिक पार्क बनाए गए हैं।
यहां आर्किप की प्रजाति 22 प्रजातियां भी हैं। पार्क में कई प्रजातियां अलग-अलग जकोसेला करके यहां रखी गई है । मंडल घाटी में विभिन्न प्रजातियों की पक्षियों में अभी भ्रमण दल ने 40 प्रजाति की पक्षियों का अवलोकन किया है। (वार्ता )
Published : 23 January 2023, 5:16 PM IST
No related posts found.