हिंदी
लखनऊ: चिपचिपी गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश में मानसून विशेषकर पूर्वी इलाकों को भिगाेने के लिये मंगलवार को प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने गोरखपुर और देवरिया में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बरसात की चेतावनी दी है।
इस दौरान प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अलावा आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान है। (वार्ता)
Published : 27 June 2022, 4:13 PM IST
Topics : Lucknow monsoon uttar pradesh इलाकों उत्तर प्रदेश गर्मी मानसून लखनऊ वर्षा