हिंदी
उन्नाव: यूपी से आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आते ही रहते हैं। अब बताया जा रहा है कि एक युवक ने चलती गाड़ी में अपनी ही मामी के साथ दोस्त संग मिलकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कहा जा रहा है कि वह युवक अपनी मामी को किसी बहाने से गाड़ी में बिठाकर उन्नाव तक लाया और उसे अपने हवस का शिकार बनाना चाहा लेकिन महिला किसी तरह से उसके चंगुल से भाग निकली और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रजिस्ट्री करवाने के बहाने से महिला को ले गया अपने साथ
घटना के बारे में बात करते हुए महिला ने बताया कि उसका भांजा शुक्रवार को उसके घर आया और बोला कि उसने उन्नाव में जमीन खरीदी है और उसका रजिस्ट्री करवाना है। वहीं महिला ने आगे बताया कि उसके भांजे ने कहा कि वो अनपढ़ है इसलिए वो उसके साथ चले जिससे कि सारे कागजात वो देख सके। इस बात को सुनने के बाद महिला उसके साथ जाने को राजी हो गई।
चलती गाड़ी में शुरू कर दी छेड़खानी
युवक अपने दोस्त के साथ एक गाड़ी लेकर आया जिसमें बैठकर सभी लोग चले। वहीं रास्ते में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हाई खेड़ा के पास चलती गाड़ी में युवक का साथी महिला से छेड़छाड़ करने लगा तो महिला ने अपने भांजे से उसे मना करने को कहा। इसके बाद फिर क्या महिला के भांजे ने भी छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे धमकी दी और उसे दातों से काटा। किसी तरह युवक के चंगुल से महिला भाग निकली और पुलिस को सारी बाते बताई।
Published : 10 October 2020, 6:11 PM IST
Topics : Crime in UP क्राइम दुष्कर्म भांजा मामी हवस का शिकार