हिंदी
महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र कें सिधवारी गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक स्कार्पियो को टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: महराजगंज जिले की तीन प्रमुख सड़कें बनेंगी नेशनल हाईवे
पुलिस ने बताया कि मृतक विधायक बजरंग बहादुर सिंह का चचेरा भाई है। जिसका नाम मंटू सिंह है। दुर्घटना के समय मंटू सिंह खुद ही गाड़ी चला रहे थे। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही हैं। अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
Published : 2 July 2017, 11:36 AM IST
No related posts found.