हिंदी
मुंबई: मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम कर देश को गौरवान्वित करने वाली भारत की मानुषी छिल्लर अपने परिवार वालों के साथ सोमवार सुबह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और बप्पा के दर्शन किए। तकरीबन आधा घंटे तक मानुषी गणपति के दरबार में रही और आरती में भी शामिल हुई। इस दौरान मानुषी ने अपनी सफलता के लिए गणपति को शुक्रिया कहा।
यह भी पढ़ें: साड़ी में कैटरीना कैफ ने ढ़ाया कहर

बता दें कि शनिवार देर रात मानुषी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मानुषी की झलक पाने को आतुर थे। मुंबई पहुंचने के बाद मानुषी ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा।
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की फिल्म धड़क का नया पोस्टर रिलीज

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी भारत की छठी महिला है। मानुषी ने 17 साल बाद इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इससे पहले यह खिताब प्रियंका चौपड़ा ने अपने नाम किया था।
Published : 27 November 2017, 9:58 AM IST
No related posts found.