हिंदी
महराजगंज: जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिक छात्राएं कथित तौर पर अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई। दोनों छात्राएं कॉलेज समारोह में शामिल होने के झूठे बहाने बनाकर घर से निकली थीं। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दोनों नाबालिग छात्राएं घुघुली नगर के सिसवा रोड पर स्थित एक निजी कालेज में इंटर में पढ़ती हैं। बताया जाता है कि दोनों छात्रा घर से यह कहकर निकली थी कि उनके कॉलेज में आज विदाई समारोह है और सबको बुलाया गया है। लेकिन बाद में पता चला कि कॉलेज में कोई समारोह था ही नहीं।
बताया जाता है कि छात्राएं कालेज जाने के बहाने घर से निकाल कर अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई।
पीड़ित परिजनों की शिकायत पर कोठीभार पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच में जुट गई है। इन युवकों पर छात्राओं के परिजनों ने उनकी लड़कियों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
नाबालिक छात्राओं के परिजनों ने जिन दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है, उनमें एक जोगिया जनपद महराजगंज और दूसरा बगही कुट्टी नेबुआ नौरंगीया जिला कुशीनगर का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों के साथ-साथ छात्राओं की तलाश में जुटी हुई है।
Published : 10 March 2023, 3:33 PM IST
No related posts found.