हिंदी
मेरठ: यूपी एसटीएफ ने एनएच-58 पर कार समेत जेवर और दो लाख कैश लूटने के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने इस मामले का खुलासा करने के साथ ही लूटी गयी एक कार, देशी तमंचा, झुमका और अंगुठियां भी बरामद कर ली है। इस हत्याकांड में शामिल कुछ बदमाश फरार है, जिनकी तलाश जारी है।
एसटीएफ ने इस मामले में आज अक्षय, विशाल और विपिन नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। बदमाशों के कब्जे से दुल्हन व उसके परिवार से लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है।
एसटीएफ के मुताबिक इन बदमाशों ने इस हत्याकांड से पहले 24 फरवरी को भी एक कार लूटकर उसके मालिक की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अक्षय दुल्हन की हत्या में भी शामिल था। दुल्हन हत्याकांड और लूटपाट में अक्षय के साथ नारसी, सूरज और धीरज भी शामिल थे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी शाहजेब और महविश परवीन का 27 अप्रैल को निकाह हुआ था। शाहजेब अपनी दुल्हन को विदा कराकर स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर लेकर आ रहे थे। रात के वक्त एनएच-58 पर मेरठ के करीब दौराला थानाक्षेत्र में बदमाशों ने उनकी वैरना गाड़ी रोकी और कार समेत जेवर और दो लाख कैश लूटने के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Published : 2 May 2018, 7:05 PM IST
Topics : अमिताभ यश गिरफ्तार दुल्हन हत्याकांड मेरठ यूपी एसटीएफ लूटपाट
No related posts found.