हिंदी
मऊ: जिला मुख्यालय स्थित आरटीओ कार्यालय में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक छापा मारने पहुंच गए। उन्होंने छापे के दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने चारों संदिग्ध व्यक्तियों कोतवाली भिजवा दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी के दौरान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरटीओ कार्यालय में घूम रहे व्यक्तियो को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया है। आरटीओ कार्यालय में दलालों के वर्चस्व की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। उसी को लेकर प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की है।
आपको बताते चलें कि दलालों को होने की शिकायत मिलने पर एडीएम व एएसपी ने भारी संख्या में फोर्स बल के साथ छापा मार दिया। जिसके बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान पकड़े गए चारों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर अपर जिलाधिकारी ने पूरी जानकारी दी है।
Published : 1 August 2024, 8:32 PM IST
No related posts found.