हिंदी
नई दिल्ली: मुंबई बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ ब्रिटेन में बड़ा एक्शन लिया गया है। ब्रिटेन में दाऊद की करीब 42 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। इन दिनों दाऊद पाकिस्तान में रह रहा है।
यह भी पढ़ें: 1993 मुंबई ब्लास्ट: अबू सलेम समेत 2 को उम्रकैद, 2 को फांसी की सजा
एक ब्रिटिश अखबार ने दाऊद की संपत्ति जब्त होने का दावा किया है। ब्रिटेन में दाऊद के होटल और कई घरों को जब्त किया गया है। जब्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग 42 हजार करोड़ बताई जा रही है। ब्रिटेन की सरकार ने आर्थिक पाबंदियों की अपनी लिस्ट में दाऊद इब्राहिम की करोड़ों की संपत्तियों को शामिल किया था।
Published : 13 September 2017, 11:58 AM IST
Topics : अंडरवर्ल्ड डॉन अंतर्राष्ट्रीय दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान बम ब्रिटेन ब्लास्ट मास्टरमाइंड मुंबई संपत्ति
No related posts found.