हिंदी
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित एक पांच मंजिला कार शो-रूम में सोमवार दोपहर अबसे थोड़ी देर पहले भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड के कारण भीषण धुएं और आग की लपटों के कारण वह चीख-पुकार सुनी गई। आग की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौके पर अफरातफरी का माहौल है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आग की यह घटना फैजाबाद रोड स्थित निशान कार की कंपनी की है, जहां सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम तीन गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक मटियारी स्थित एमजी हेक्टर निशान गाड़ियों के शो रूम से चार लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आग लगने के वक्त शो-रूम के अंदर कुल कितने लोग मौजूद थे। संभव है कि शोरूम के अंदर और भी लोग मौजूद हों। अन्य लोगों को भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आग को काबू करने के प्रयास जारी है।
Published : 25 April 2022, 2:07 PM IST
Topics : Car Showroom Fire brigade Lucknow Massive fire उत्तर प्रदेश कार शो रुम फायर ब्रिगेड भीषण आग लखनऊ