हिंदी
सोनौली (महराजगंज): थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़हरा टोला धुनका में एक विवाहिता ने कमरे की छत पर लगे कुंडे के सहारे दुपट्टे से गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया।
मृतका पुष्पा के पति दीपू साहनी पुत्र राजमन साहनी ने इसकी सूचना थाने पर दी।
दीपू ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि मैं घर के बाहर गया था।
जब वापस आया तो देखा कि मेरी पत्नी पुष्पा फंदे से लटकी है।
अपने पिता एवं पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों की सहायता से शव को उतारा गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Published : 13 June 2024, 1:31 PM IST
No related posts found.