हिंदी
महराजगंज: आए दिन अतिक्रमण और जाम की वजह से वहां रह रहे लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिसवा कस्बे में मेन मार्केट से सोनार पट्टी अतिक्रमण की ज़द में है। सड़क के किनारे दुकानदारों ने अस्थाई तरीके से कब्जे कर लिया है। जिसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर प्रशासन और नगर पंचायत भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में लाखों लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

नगर के दर्जनों जगहों पर दुकानदारों ने सड़क के दोनों तरफ दुकानें सजाई हुई है। जिसमें उनके द्वारा दुकानों के बाहर 10 फीट तक तिरपाल लगा दिया गया है। 5 फीट तक सड़क पर ही दुकानों के काउंटर रख दिए गए हैं। इन दुकानों के बाहर बाइक भी खड़ी की जा रही है। जिससे सड़क पर जाम लगने से पैदल राहगीरों और बाईक सवारों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिसवा नगर के मेन मार्केट, सोनार पट्टी, सब्जी मंडी, बैक रोड़, इस्टेट तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड़ अन्य स्थानों के रोड पर फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारो के कब्जे में है।

जिसे लेकर नगर पंचायत भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में अक्षम साबित हो रहा है। नगर के मेन मार्केट से सोनार पट्टी तक अतिक्रमण व जाम की स्थिति अधिक ही भयावह है। दुकान के दोनों तरह अतिक्रमण के साथ-साथ बीच सड़क में ठेले व फेरी बेचने वालो ने तो अतिक्रमण की सभी सीमाएं लांघ दी है। सिसवा कस्बे में अतिक्रमण व जाम से जहा एक तरफ आम नगरवासी परेशान है वही ग्रामीण क्षेत्र आए लोगों को भी प्रतिदिन जाम व अतिक्रमण से आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण व जाम की समस्या की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस समस्या की निदान की दिशा में जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है।
Published : 18 June 2019, 2:23 PM IST
Topics : अतिक्रमण उत्तर प्रदेश महराजगंज मेन मार्केट रेलवे स्टेशन रोड़ सब्जी मंडी सिसवा कस्बे सोनार पट्टी
No related posts found.