बड़ी खबर: चुनाव के बाद पुलिस महकमे में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 21 पुलिस वाले स्थानानंतरित, नगर चौकी प्रभारी बदले गये

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 21 पुलिस वाले स्थानानंतरित कर दिये हैं। इनमें दो इंस्पेक्टर और डेढ़ दर्जन दरोगा शामिल हैं। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

तबादला आदेश
तबादला आदेश


महराजगंज: जिले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 21 पुलिस वाले स्थानानंतरित कर दिये हैं। इनमें दो इंस्पेक्टर और डेढ़ दर्जन दरोगा शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इंस्पेक्टर परमा शंकर यादव को सदर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। जबकि महेन्द्र यादव को नगर चौकी से बागापार चौकी और दिनेश कुमार को महराजगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।

य़ह भी पढ़ें: महराजगंज की बहुत बड़ी खबर: दस साल की लड़की के साथ बर्बरतापूर्ण गैंगरेप

यदुनंदन यादव को एसपी का नया पीआरओ बनाया गया है। 

अभिषेक सिंह कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी होंगे।

मनीषा सिंह को कोतवाली थाने में उपनिरीक्षक बनाया गया है। 










संबंधित समाचार