
सोनभद्र: बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार सुबह जमकर मारपीट हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी तक चल गई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हमले में 3 लोग घायल
डूमरहर निवासी मुहम्मद गफ्फार, सहानवाज और सद्दीक शेख के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। तभी सहनवाज, सद्दीक शेख, उस्मान और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया।
महिला समेत ये 3 लोग हुए घायल
हमले में मुहम्मद गफ्फार (28) पुत्र हनीफ खान, सदिक्कुनिशा (45) पत्नी हनीफ खान और रफीक खान (60) पुत्र खुदा बक्स गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से मुहम्मद गफ्फार और सदिक्कुनिशा की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले को लेकर बभनी थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published : 1 April 2025, 4:35 PM IST
Topics : crime news Dynamite News Hindi News Muhammad Gaffar Sonbhadra Sonbhadra latest News sonbhadra news Sonbhadra Police Sonbhadra violence up crime