Jawaharlal Nehru: पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित देश के कई नेताओं ने पंडित नेहरू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर देश के कई नेताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 14 November 2020, 10:57 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर देश आज उन्हें याद कर रहा है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए इस मौके पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने लिखा है, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.."

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांतिवन जाकर पुष्पांजलि अर्पित किए
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर उनकी समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। पंडित नेहरू विशाल दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी। इन मूल्यों के संरक्षण के लिए हमें प्रयास करना चाहिए।"

Published : 
  • 14 November 2020, 10:57 AM IST

Advertisement
Advertisement